Monday, March 14, 2022

Mukesh Ambani vs Gautam Adani: मुकेश अंबानी को पछाड़ एशिया के सबसे बड़े अमीर बने गौतम अडानी, जानिए कैसे हुआ ये कमाल

गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। Forbes’ Real Time Billionaire के मुताबिक  अडानी  की कुल संपत्ति 90.1 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस लिस्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर है।

हाइलाइट

*   गौतम अडानी बने एशिया के सबसे बड़े रईस

*   रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

*  अदानी की कुल संपत्ति 90.1 अरब डॉलर पर पहुंची

*   मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर है

नई दिल्ली: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी(Gautam Adani) एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। Forbes’ Real Time Billionaire के मुताबिक अदानी की नेटवर्थ 90.1 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए हैं. एशिया में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है। अंबानी की कुल संपत्ति अब 90 अरब डॉलर हो गई है।


Forbes’ Real Time Billionaire के मुताबिक, अडानी की कुल संपत्ति अंबानी से 100 मिलियन डॉलर ज्यादा है। अडानी को पहली बार 2008 में फोर्ब्स की सूची में शामिल किया गया था। तब उनकी कुल संपत्ति 9.3 अरब डॉलर थी। अदाणी समूह की छह लिस्टेड कंपनियां हैं, जिनमें से अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd) के शेयरों में पिछले एक साल में 77 फीसदी की तेजी आई है।

एक साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ

पिछले साल अप्रैल से अडानी की कुल संपत्ति लगभग दोगुनी हो गई है। इस दौरान अंबानी की कुल संपत्ति महज 6.5 फीसदी बढ़ी है। रिलायंस के शेयर गुरुवार को 1.47 फीसदी गिरे थे और 2022 में 2.3 फीसदी नीचे हैं। अदानी ने 1988 में कमोडिटी एक्सपोर्टर के तौर पर कारोबार शुरू किया था। आज उनका कारोबार कई क्षेत्रों में फैल चुका है।

READ ALSO-: मुकेश अंबानी का जीवन परिचय | Mukesh Ambani Biography In Hindi

Forbes’ Real Time Billionaire Index के मुताबिक, अडानी और अंबानी की कुल संपत्ति फेसबुक (अब मेटा) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से ज्यादा है। मेटा शेयरों में गिरावट से जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में एक दिन में 31 अरब डॉलर की गिरावट आई है। एलोन मस्क 232.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं।

ब्लूमबर्ग की सूची

इस बीच,Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, अंबानी 89.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में नंबर एक पर बने हुए हैं। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में अडानी 12वें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 87.4 अरब डॉलर है। इसमें अंबानी और अडानी की कुल संपत्ति में सिर्फ 1.8 अरब डॉलर का अंतर है। इस साल अंबानी की कुल संपत्ति में 77.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है, जबकि अदानी की कुल संपत्ति में सबसे ज्यादा 10.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।


Labels:

3 Comments:

At March 21, 2022 at 11:37 PM , Blogger Tinsinheadlight said...

helpful knowledge

 
At March 24, 2022 at 12:58 AM , Blogger Tinsinheadlight said...

nyc blog

 
At April 6, 2022 at 10:25 PM , Blogger Suilong said...

nyc blog

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home